फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: CM termed free announcements of AAP and Congress as vote buying

Haryana: CM ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मुफ्त की घोषणाएं करके लोगों का वोट खरीदने की बात करते हैं

Sun, 02 Jul 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आप और कांग्रेस पर निशाना साधा है। जजपा की नव संकल्प रैली पर बोले कि वे भी रैली कर रहे हैं और हम भी। वहीं हुड्डा के सौ रैलियां करने के बयान पर कहा कि सौ की जगह पांच सौ रैलियां करें। 

विज्ञापन
Haryana: CM termed free announcements of AAP and Congress as vote buying
डबरी गांव में जन संवाद के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते मुख्यामंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही घोषणाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मुफ्त की घोषणाएं करके लोगों का वोट खरीदने की बात कर रहे हैं। जनता को सब पता है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सीजन राजनीतिक दलों का होता है, हर साढ़े तीन साल के बाद यह समय आता है। पहले जो राजनीतिक दल सत्ता में रहे हैं, वे भी जनता को सपना दिखाएंगे। साथ ही आसपास के प्रांतों में जो राजनीतिक दल कुछ कर रहे हैं, वे भी आएंगे, लेकिन उनका जमीन पर कितना असर है, उनसे लोग कितने परेशान हैं, उसका जनता को पता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सौ रैलियां करने के बयान पर कहा कि वे सौ की जगह पांच सौ रैली करें। यूनीफार्म सिविल कोड लागू किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि यूसीसी लागू होना चाहिए।

हरियाणा की सरकार में भाजपा और जजपा का गठबंधन है। विधानसभा चुनाव को लेकर जींद में जजपा ने नवसंकल्प रैली भी की है। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दल रैली कर रहे हैं। करनी भी चाहिए। वे भी कर रैली रहे हैं तो हम भी कर रहे हैं।

दिग्विजय से पूछिए
चुनावों को लेकर कोर कमेटी के गठन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में कोई न कोई चुनाव आता है और हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं। आगे नगर निगम, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव आएंगे, जिसके लिए हम तैयार हैं। दिग्विजय चौटाला की ओर से दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर सीएम ने कहा कि यह सवाल दिग्विजय चौटाला से ही पूछिए।

अपराधी देश में हो या विदेश में हमारी पुलिस पकड़कर लाती है

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यापारियों से फिरौती मांगने की बढ़ती घटनाओं के सवाल पर कहा कि हमने हर चीज पर ध्यान रखा है। चाहे वह कानून व्यवस्था की स्थिति हो या फिर अपराध की। किसी भी प्रकार के अपराध का जब भी हमें संकेत मिलता है, तो तभी हमारी फोर्स एक्शन लेती है।

किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं से संबंधित अपराधियों को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि हरियाणा से बाहर जाकर भी पकड़ा जाता है। विदेशों में भी जाकर हमारी पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा है और हरियाणा में वापस लेकर आई है। पुलिस अच्छा काम कर रही है। पुलिस के कार्यों का समय समय पर रिव्यू भी किया जाता है। किसी तरह की कोई कमी नजर आती है तो उसे दूर भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed