फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: CM Nayab Saini said in Rewari - My tenure of 56 days was heavy on the 10 years of Hooda

Haryana: रेवाड़ी में सीएम नायब सैनी बोले- मेरा 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल पर पड़ा भारी

Wed, 25 Sep 2024 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि यह तो केवल ट्रेलर है। 8 तारीख को पूरी पिक्चर दिखाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini said in Rewari - My tenure of 56 days was heavy on the 10 years of Hooda
हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने रेवाड़ी शहर के सैनी स्कूल में दोपहर के समय जनसभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के विकास में गति से काम किया है। इस बात की खुशी है कि हरियाणा प्रदेश के अंदर मात्र 56 दिन मुझे मिले, 56 दिनों में 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। 44 दिन और शेष थे, मगर आचार संहिता की वजह से कार्य रुक गए। 56 दिन का कार्यकाल भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन


यह तो केवल ट्रेलर है। 8 तारीख को पूरी पिक्चर दिखाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि समय कम मिलने पर हुड्डा बोलते हैं, यह तो घोषणा ही कर रहे हैं। कहा कि घोषणा नहीं कर रहा, एक गरीब परिवार का बेटा हूं, पत्थर के ऊपर लकीर है। उसको कोई नहीं मिटा सकता है जो बोला है उसे पूरा किया है।
विज्ञापन


धरातल पर उतारा है, लोगों को लाभ दिया है। सीएम ने आगे कहा कि हुड्डा ने 10 वर्ष तक हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज किया है। मैनें मात्र 56 दिन में हरियाणा की सेवा की है। 10 साल का कार्यकाल और 56 दिन का मिला लीजिए, मेरा 56 दिन का भारी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की अपेक्षा के ऊपर सरकार मजबूती से आगे बढ़ी
सीएम ने कहा कि लोगों की अपेक्षा के ऊपर सरकार मजबूती से आगे बढ़ी है। जब जिम्मेदारी मिली थी तब लोकसभा चुनाव की वजह से 16 मार्च से चुनाव आचार संहिता लग गई थी, 6 जून तक लगी रही। इस बीच अधिकारियों के साथ बैठकर लेते रहते थे। अधिकारियों से कहा कि 6 जून के बाद जब विधानसभा के चुनाव घोषित होंगे तो 100 दिन हैं और यह एजेंडा भी 100 दिन का है। इस एजेंडा को धरातल पर उतारना है। हर रोज एक दो बड़ी घोषणा करनी है। हर रोज कोई ना कोई एक बड़ा फैसला लिया। 

100% किसानों को मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य
प्रदेश के किसानों के लिए कई फैसले लिए। हुड्डा अब किसान हितेषी होने की बात करते हैं, अब किसान के मसीहा बनते हैं। 10 वर्ष प्रदेश के सीएम रहे। कितने किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी है। हमने निर्णय लिया है कि किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह हरियाणा पहला राज्य होगा जो किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगा।

100 गज के प्लाट दिए, हुड्डा ने कुछ नहीं किया
सीएम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने 100 गज के प्लाट का लॉलीपॉप देकर वोट तो ले लिया। मगर ना कागज दिए ना कब्जा दिया। हमने एक तारीख तय करके हरियाणा प्रदेश के लोगों को बुलाकर के एक दिन में 100 गज के प्लाट के कागज के साथ कब्जा भी दिया। आगे भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन खोला है। एक लाख लोगों को 100 गज का प्लाट देने की योजना थी, मगर आचार संहिता लग गई। 

हुड्डा से पूछे थे कुछ सवाल नहीं मिला जवाब: सीएम
हुड्डा से कुछ सवाल पूछे थे। 10 वर्ष मुख्यमंत्री रहे। 3 महीने हो गए, एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। इनके ऊपर एक किस्सा याद आता है। कहा कि दिल में कसक है चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के वही खाता खराब है हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। यह लोग जिन्होंने प्रदेश को लूटने का काम किया जिन्होंने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में उतारने का काम किया। उनके समय के अंदर नौकरी पर्ची खर्ची पर मिलती थी। आज वह हिसाब मांग रहे हैं, जिनके समय में किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था। दो-दो रुपये के चेक मिलते थे। आज वह हिसाब मांग रहे हैं।


जितनी चादर उतने पैर पसारने चाहिए, कांग्रेस की चादर फट चुकी 
कांग्रेस ने हिमाचल में हर वर्ष एक लाख रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये देने और 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। 2 वर्ष हिमाचल की सरकार को हो गए हैं। आज तक एक भी यूनिट फ्री नहीं दी गई है। उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। एक भी महिला को 5 पैसा नहीं दिए हैं। एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। बाद में कहा कि उनके पास सैलरी देने के लिए पैसा नहीं है। हरियाणा में कहावत है जितनी चादर है उतने ही पैर पसारने चाहिए, अगर ज्यादा पर पसारोगे तो चादर फट जाएगी। कांग्रेस की चादर फट चुकी है। कोई विश्वास करने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed