फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Chief Minister will present development works in Rohtak today, tomorrow from Hisar

Haryana: मुख्यमंत्री आज रोहतक में, कल हिसार से देंगे 78.80 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Tue, 23 Jan 2024 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 01:02 AM IST
सार

सात परियोजनाओं में चार का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। तीन का लोकार्पण होगा। रेलवे एलिवेटिड ट्रैक के साथ बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण कार्य को भी हरी झंडी दिखाएंगे। राजकीय महिला कॉलेज में नेताजी सुभाष बोस जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister will present development works in Rohtak today, tomorrow from Hisar
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजकीय महिला कॉलेज में समारोह को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे, जबकि बुधवार को हिसार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें रोहतक जिले के 78 करोड़ 80 लाख के विकास कार्य भी शामिल हैं। इसमें चार परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण शामिल हैं।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह करीब 1055 बजे हेलीकॉप्टर से बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचेंगे। वहां से सीधे राजकीय महिला कॉलेज में नेताजी सुभाष जयंती समारोह में
विज्ञापन

जाएंगे। दोपहर करीब दो बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में भाग लेंगे।

रात को रोहतक में ही रहेंगे। बुधवार सुबह करीब 920 बजे हिसार के गांव दुल्त के लिए रवाना होंगे। वहां से प्रदेशस्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात योजनाएं शामिल, रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क का करेंगे शिलान्यास
डीसी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को स्थानीय स्तर पर लघु सचिवालय में कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री लाहली-कलानौर-महम रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर 35 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले दो लेन ऊपरगामी पुल, शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 21 करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाली सड़क, 6 करोड़ 25 लाख रुपये में बनने वाली बनियानी माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 20044, डोभ माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 4700 की रिमॉडलिंग और 2 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक की राशि से ढुराना माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 15500 तक रिमॉडलिंग का शिलान्यास करेंगे।


इन तीन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महम ड्रेन की बुर्जी 50 पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ में बने पेवर ब्लॉक, ईओटी क्रेन्स, ट्रांसफॉर्मर्स व नए पंप की खरीद, रोहतक लिंक ड्रेन की बुर्जी संख्या 8287, 11210, 18999, 21317 एवं 22712 पर 4 करोड़ 56 लाख रुपये में बने नवनिर्मित पुल और महम ड्रेन की बुर्जी संख्या 63000 के स्थाई पंप हाऊस पर एक करोड़ 38 लाख में बने दूसरे पंप हाउस का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed