{"_id":"6898bb37ab19ec36750592d4","slug":"haryana-chief-electoral-officer-sent-notice-to-rahul-gandhi-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को हरियाणा CEO का नोटिस: मतदाता सूची अनियमितताओं पर मांगे सबूत, 10 दिन का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को हरियाणा CEO का नोटिस: मतदाता सूची अनियमितताओं पर मांगे सबूत, 10 दिन का दिया समय
Sun, 10 Aug 2025 09:01 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:01 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं से संबंधित आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : X @INCIndia
विस्तार
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी से कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर विवरण और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख है कि हरियाणा की मतदाता सूची में कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित है। इस संबंध में दस्तावेजों को 10 दिन के अंदर प्रदान करवाया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख है कि हरियाणा की मतदाता सूची में कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित है। इस संबंध में दस्तावेजों को 10 दिन के अंदर प्रदान करवाया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's allegations on the EC | Haryana Chief Electoral Officer writes to Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, requesting him to return the signed Declaration/Oath to the office within ten (10) days, so that necessary proceedings may be initiated in accordance with… pic.twitter.com/UP44FOmr8v
— ANI (@ANI) August 10, 2025
विज्ञापन