{"_id":"69ff54673ca15d3ef70804b3","slug":"haryana-board-10th-and-12th-results-may-be-out-this-week-haryana-12th-result-2026-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, सब तैयारियां पूर्ण; जानें कब निकलेगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, सब तैयारियां पूर्ण; जानें कब निकलेगा रिजल्ट
Sat, 09 May 2026 09:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 09 May 2026 09:07 PM IST
सार
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। इसको लेकर बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बयान जारी किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अंकन व यूएमसी मामलों की सुनवाई सहित सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। इसी सप्ताह दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की साइट पर ज्यादा लोड के कारण बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी होने के एक दिन बाद दसवीं का परिणाम जारी किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 20 मार्च तक दसवीं व 1 अप्रैल तक बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करवाया था। प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। इनमें 2,96,593 लड़के व 2,69, 818 लड़कियां शामिल रहीं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा।