Haryana: भूपेंद्र हुड्डा बोले- कांगेस के नेता शुरू से ही एकजुट, भारी बहुमत से बनेगी सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को करनाल पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
विस्तार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मीडिया ने पूछा कि कार्यक्रर्मों में कैसा रिस्पांस मिल रहा है। इसपर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से सरकार आएगी। वहीं राहुल गांधी के साथ सभी कांग्रेस के नेताओं की एकजुटता पर कहा कि सदा ही एकजुट रहे हैं।
#WATCH | Karnal: Former Haryana CM & Congress leader Bhupinder Singh Hooda says, "Congress leaders have been united since the beginning and there is no indifference in the Congress. The Congress government will be formed in the state with a huge majority. The BJP should tell what… pic.twitter.com/YFkEqYBQwS
— ANI (@ANI) September 27, 2024
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता शुरू से ही एकजुट रहे हैं और कांग्रेस में कभी कोई मतभेद नहीं हुआ है। ये तो मीडिया की बनाई कहानियां थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने भाजपा से दस साल की उपलब्धि पूछी।