फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Haryana: A young man left the job of an engineer and became a cyber criminal, accused of forgery of 1.30 crore rupees

बिहार: इंजीनियर की जॉब छोड़कर साइबर अपराधी बन गया युवक, 1.30 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप

Thu, 23 Sep 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Sep 2021 12:40 AM IST
सार

हरियाणा से आई 10 सदस्यीय टीम बगहा पुलिस ने बताया, मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। इसकी जांच की जा रही है। एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसी ने अन्य आरोपियों का भी नाम बताया है। जिसके पहचान पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana: A young man left the job of an engineer and became a cyber criminal, accused of forgery of 1.30 crore rupees
हरियाणा से आई पुलिस टीम - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा से 10 सदस्यीय टीम बगहा पुलिस बुधवार सुबह साइबर अपराध के एक मामले की जांच करने के लिए जिला के चौतरवा थाने पहुंची। हरियाणा पुलिस ने चौतरवा थाना में तैनात होमगार्ड मारकंडेय सिंह के छोटे बेटे सुगंध सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन


दरअसल, साइबर अपराध के एक मामले में होमगार्ड मारकंडेय सिंह के बड़े बेटे सुमंत सिंह का नाम सामने आया है। उसी की तलाश में हरियाणा पुलिस यहां पहुंची है, लेकिन अब फरार है। 
विज्ञापन


बड़ा बेटा सुमंत सिंह पेशे से एम टेक इंजीनियर है। गुड़गांव में किसी प्राइवेट संस्थान में नौकरी किया करता था, लेकिन बाद में जॉब छोड़कर साइबर अपराध के धंधे में जुड़ गया। बताया जाता है कि सुमंत ने ही छोटे भाई सुगंध को कई बार हरियाणा बुलाया और अपना साथी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से आई पुलिस ने बताया, मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। इसकी जांच की जा रही है। एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसी ने अन्य आरोपियों का भी नाम बताया है। जिसके पहचान पर छापेमारी की जा रही है।

आरोपी सुमंत के ऊपर 1 करोड़ 30 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। टोटल फॉर्जरी इंटरनेट के माध्यम से हुआ है। वहीं, दोनों युवकों पर सोने की भी हेराफेरी करने का आरोप लगा है।

चौतरवा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर डीसी राम ने बताया, साइबर अपराध से जुड़ा मामला है। हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह मार्कंडेय सिंह के घर पर छापेमारी कर उनके छोटे बेटे सुगंध सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी के पिता हैं होमगार्ड के जवान  
आरोपी के पिता मारकंडेय सिंह होमगार्ड का जवान हैं, जो चौतरवा थाने में चालक का काम करते हैं। घर की तलाशी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले। जिसे हरियाणा पुलिस जब्त कर अपने साथ ले गई। तलाशी के दौरान सुगंध सिंह का एक फर्जी पहचान पत्र मिला, जो होमगार्ड का था। जिस पर सुगंध सिंह अपना फोटो लगाकर होमगार्ड का जवान लिखवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed