फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hailstorm with heavy rain in Haryana, Meteorological Department issued yellow alert in some districts

Rain in Haryana: रोहतक में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, अगले 2-3 घंटों में इन जिलों में भी बरस सकते हैं बादल

Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 07:05 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आगामी 2-3 घंटों के लिए पांच जिलों व जिलों से लगते क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां ओलावृष्टि, तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने सलाह जारी की है कि इस दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों और ओलावृष्टि के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर रहें।

विज्ञापन
Hailstorm with heavy rain in Haryana, Meteorological Department issued yellow alert in some districts
रोहतक में बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से बुधवार को हरियाणा, एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिला। बुधवार को शाम चार बजे के बाद रोहतक में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। इसले अलावा दोपहर के समय भिवानी और झज्जर में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। अगले दो तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगने दो से तीन घंटे में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी व आसपास के एरिया में 30 से 40 प्रति किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने सलाह जारी की है कि इस दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों और ओलावृष्टि के दौरान किसी सेफ प्लेस पर रहें। 
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने 17 व 18 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया था कि कि वर्तमान में ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने से पश्चिमी विक्षोभ इस माह में असरदार साबित हो रहे हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से 13 से 15 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इससे तापमान में आंशिक गिरावट भी दर्ज हुई। 


19 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
19 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपना असर दिखाएगी। मगर 23 मई को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस साल भी नौतपा में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed