{"_id":"35ae9a50b880194ab87ebb631997d7d7","slug":"shopkeepers-landed-against-paid-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के खिलाफ उतरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के खिलाफ उतरे दुकानदार
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Oct 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से सुशांतलोक व्यापार केंद्र के सामने मदर डेयरी के पास चल रही पेड पार्किंग के खिलाफ स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने उसके ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बाद में पुलिस को पार्किंग बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पार्किंग संचालकों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सुशांतलोक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य संजय मेहता ने कहा कि हुडा से अधिकृत एक ठेकेदार पिछले छह दिन से व्यापार केंद्र के सामने मदर डेयरी के पास पेड पार्किंग चला रहा है। पार्किंग स्थल कालोनाइजर एरिया में है। नियमों के अनुसार, हुडा इस एरिया में पेड पार्किंग नहीं चला सकता। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने जो दस्तावेज दिखाए हैं, उसमें भी गड़बड़ी है। दस्तावेजों में ठेका सेक्टर-23 और 46 के लिए दिया गया है, लेकिन ठेकेदार ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए व्यापार केंद्र के पास पार्किंग बना दी है। हुडा को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। इसके बावजूद पार्किंग ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अनदेखी के चलते ही लोगों को यह विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
सुशांतलोक थाना पुलिस ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बात करके इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शनकारी यह चेतावनी देकर वापस लौट गए कि अगर जल्द पार्किंग नहीं हटाई जाती तो ठेकेदार को जबरन वहां से निकालेंगे। अगर इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और हुडा अधिकारियों की होगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वापस आकर पार्किंग को उखाड़ फेंका। पार्किंग संचालकों को मौके से खदेड़ दिया। दोबारा से पार्किंग न हो इसके लिए मौके पर निजी सुरक्षा कर्मी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई आज
सुशांतलोक आरडब्ल्यूए ने इस मामले को लेकर अदालत में भी अर्जी डाल रखी है, जिस पर 21 अक्तूबर को सुनवाई होगी। सुशांत लोक आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान आरके भाटिया ने बताया कि जिस जगह पर पेड पार्किंग चलाई जा रही है, उसे दुकानदारों ने ही डेवलप किया था। यह सुविधा लोगों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन ठेकेदार ने ज्यादा रकम वसूलने के लिए जबरन इस पर कब्जा कर लिया है।