{"_id":"5d81130d5a70e71bbcb2f61ceeba593a","slug":"road-accident-on-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर पांच कारें भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर पांच कारें भिड़ी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Oct 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली- गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर रविवार की शाम पांच वाहन आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार सवार बाल-बाल बच गए, मगर लंबे जाम से लोगों को काफी देर तक जूझना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर हुडंई कार व आई 20 कार में सवार युवक आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी असंतुलित होकर एक अन्य वैन में टकरा गई। टक्कर आगे दो अन्य कारों में भी लगी। देखते ही देखते पांच कार आपस में भिड़ गईं। कार में सवार लोगों को खरोंच तक नहीं आई। इस दौरान जेनपैक्ट कॉल सेंटर के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से वाहनों को किनारे कराया गया। इन सबके कारण टोल तक जाम लग गया।
विज्ञापन
बाद में टोल कंपनी के मार्शल मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करायी। घटना की जानकारी डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को दे दी गई।