{"_id":"a96b424d28282c0de959ae8649c00573","slug":"prisoners-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोंडसी जेल में बंद 463 कैदियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोंडसी जेल में बंद 463 कैदियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी जेल में बंद 463 कैदियों को लाभ मिलने की संभावना है। कैदियों को आने वाले फरमान का इंतजार है। हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जेल प्रबंधन ने लाभान्वित होने वाले कैदियों की सूची बनाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेल में बंद कैदियों को 15 दिन से लेकर तीन माह की राहत देने की घोषणा की थी। जिसके लिए मिलने वाले लाभ के लिए अलग-अलग मानक हैं।
विज्ञापन
जेल प्रशासन इस घोषणा से लाभान्वित होने वाले कैदियों की सूची तैयार कर रहा है। जेल में बंद 1053 सजायाफ्ता कैदियों में 463 कैदी ऐसे हैं। जिनको सरकार की ओर की गई घोषणा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक हरेंद्र ने बताया कि जेल में सजा काट रहे कै दियों को मानक के हिसाब से मिलने वाले लाभ के लिए सूची तैयार की जा रही है। सरकार की ओर से आदेश आने के बाद उनको लाभान्वित किया जाएगा।
भोंडसी जेल में कुल 2337 कैदी
- सजायाफ्ता कैदी कुल 1053 हैं। जिसमें महिला कैदी 29 हैं।
- 463 कैदी ऐसे हैं। जिनको 15 दिन से तीन माह तक की छूट का लाभ मिलेगा।
- दस साल तक की सजा काट चुके लोगों को तीन माह, पांच साल से कम वालों को 45 दिन व उससे कम वालों को 15 दिन का लाभ मिलेगा।
- हत्या, लूट, दहेज हत्या, अपहरण सहित अन्य गंभीर आरोप में बंद कै दियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
लड्डू और स्पेशल सब्जी का मिला तोहफा
दिवाली पर जेल में बंद कैदियों को दो-दो लड्डू व स्पेशल सब्जी दी गई। जेल महानिदेशक के आदेश के बाद दिवाली पर कैदियों को विशेष भोजन का तोहफा दिया गया है।