{"_id":"122ffada795d345d0e8228fb6970cf50","slug":"criminal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश दबोचा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 31 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अपराध शाखा सोहना ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ट्रैक्टर-ट्राली, 315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि अपराध शाखा को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव हरचंदपुर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने हरचंदपुर के रास्ते पर नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद बिना नंबर प्लेट लाल रंग का महेंद्रा ट्रैक्टर वहां से गुजरा तो पुलिस टीम ने चालक से उसे रोकने का इशारा किया। इस पर चालक ने पुलिस पार्टी पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए धर दबोचा। उसकी पहचान शेरगढ़, मथुरा निवासी साजिद उर्फ सज्जी के रूप में की गई है। उसके खिलाफ बादशाहपुर में दो और खेड़की दौला में तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं।