फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बिक्री कर इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार

बिक्री कर इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। कॉल सेंटर की कैब का टैक्स जमा कराने के नाम पर घूस लेने के आरोपी इंस्पेक्टर को चौकसी ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा। टीम ने उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि बिचौलिया तीन हजार रुपये के साथ फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर 17 का रवि कुमार टैक्सी का काम करता है। उसकी कैब एक कॉल सेंटर में लगी है। उसने चार माह से टैक्स जमा नहीं किया है। इस पर बिक्री कर टीम ने कैब को पकड़ लिया। बताते हैं कि इसके बाद रवि कुमार ने जुर्माना भरने के लिए व्यापार कर विभाग के इंस्पेक्टर कुलवंत से संपर्क किया। रवि का आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए। उसने इसके लिए रोहतक के रहने वाले पार्किंग संचालक राहुल को बिचौलिया बनाया। रवि ने विजलेंस टीम को इसकी सूचना दे दी। बताते हैं कि राहुल रवि कुमार से 13 हजार में कार छोड़ने का सौदा कर रुपये इंस्पेक्टर के पास ले गया। राहुल ने तीन हजार रुपये अपने पास रखे। इसी बीच छापेमारी कर विजीलेंस टीम ने इंस्पेक्टर के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसमें से उसने साढ़े पांच हजार रुपये की रसीद काट रखी है। विजीलेंस ने इंस्पेक्टर कुलवंत को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एडीजी विजीलेंस केके संधू ने बताया कि बिचौलिये राहुल को दबोचने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed