फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जनता लेगी कांग्रेस से हिसाब : अभय

जनता लेगी कांग्रेस से हिसाब : अभय

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। शिक्षक भर्ती घोटाले में इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद रविवार को यहां पहली बार अभय सिंह चौटाला ने पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में सच्चा फैसला होगा। प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उसकी करनी की सजा हर हाल में देगी। इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला का संदेश भी सुनाया।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि गरीब और शिक्षित बच्चों को रोजगार देना गुनाह है तो हम ऐसा सौ बार करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनेलो की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। सोनिया गांधी के परिवार को बचाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। ओमप्रकाश चौटाला कांग्रेस की पोल खोल रहे थे। इससे कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई थी। कांग्रेस को घबराहट थी कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर यहां सोनिया के दामाद पर शिकंजा कस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर गरीब को रोजगार दिलाने का काम करेंगे। सत्ता का दुरुपयोग करने वाले सावधान हो जाएं। जनता की अदालत में इन सभी को जवाब देना होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सीएम आज चुनाव करा लें तो कांग्रेस को अपनी औकात का पता लग जाएगा। पूर्व सांसद तरलोचन सिंह ने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा के गरीब और कमेरों की आवाज उठाने के लिए हम सभी इनेलो के साथ हैं। विधायक रामपाल माजरा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक बार फि र लोकतंत्र का हनन हुआ है। सांसद रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस ने हजारों लाखों करोड़ के घोटाले करने वालों को जेल भेजने की बजाय जनहितैषी को जेल भेजा है। सम्मेलन को विधायक गंगाराम, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, अनंतराम तंवर, रमेश दहिया, राजेश सूटा, सुनीता कटारिया, गजेसिंह कबलाना, महादेव शर्मा, प्रवक्ता योगी यादव, रामनिवास राव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इनेलो में शामिल होने का एलान
कार्यकर्ता सम्मेलन में राव मानसिंह, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी रणबीर सिंह दहिया, बलराम गुप्ता, विजय टंडन, नरेश दिवान, नरेश अग्रवाल, अश्विनी वर्मा, बलवंत अरोड़ा, हाजी अमीर खान आदि ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed