फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   धड़ल्ले से हो रहा है पॉलीथिन का प्रयोग

धड़ल्ले से हो रहा है पॉलीथिन का प्रयोग

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। प्रतिबंध के बावजूद शहर में धड़ल्ले से पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। कार्रवाई के नाम पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पिछले आठ महीने में 104 लोगों के ही चालान किए गए।
विज्ञापन

पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ पिछले दो साल में महज 416 लोगों के चालान किए गए। पिछले पांच महीने से एक भी चालान नहीं किया गया। इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, सफाई निरीक्षक, चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम, नगराधीश और तहसीलदार को भी चालान का अधिकार दिया गया है। नगर निगम, एसडीएम, नगराधीश, तहसीलदार की ओर से अब तक एक भी चालान नहीं किया गया। प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कोई व्यक्ति प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करता पाया जाए तो उस पर 250 से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। दुकानदार पर 2500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक चालान किया जा सकता है। तीन बार चालान के बाद दुकानदार का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। शीतला माता मंदिर परिसर एरिया में प्लास्टिक के दोने, कप, प्लेट, चम्मच आदि के प्रयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अन्य विभागों के अधिकारियों को भी चालान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां अब तक एक भी चालान नहीं किया गया, वहां अधिकारियों को अपने अधिकारों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed