फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Guest teachers removed from exam duty

गेस्ट टीचर्स को परीक्षा ड्यूटी से हटाया

Tue, 15 Oct 2013 08:54 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
झज्जर/ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers removed from exam duty
भिवानी बोर्ड ने मंगलवार को बोर्ड की परीक्षा की ड्यूटी से गेस्ट टीचर्स को हटाने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश उस समय दिए गए जब परीक्षा आरंभ होने से पूर्व केंद्र अधीक्षक प्रश्न पत्र लेने के लिए बोर्ड द्वारा बनाए गए केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद केंद्र अधीक्षकों को दूसरे शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दस जमा दो की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से जिन शिक्षकों की ड्यूटी आई थी, उन स्कूलों से शिक्षकों को नियमानुसार शुक्रवार को रिलीव कर दिया। शनिवार और रविवार की छुट्टी थी, इसलिए शुक्रवार को ही रिलीविंग स्लिप दे दी गई।
विज्ञापन


इनमें कई गेस्ट टीचर भी शामिल थे। सोमवार को सभी अध्यापकों को अपनी रिलीविंग स्लिप केंद्र अधीक्षक के पास जमा करवानी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र अधीक्षकों को यह मौखिक निर्देश दिए गए कि गेस्ट टीचर्स को ड्यूटी से हटा दें। इसके बाद उनके स्थान पर आनन-फानन में दूसरे शिक्षकों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे लगाई जाती है ड्यूटी
बोर्ड द्वारा ही स्कूलों में स्टाफ स्टेटमेंट मांगी जाती है और उसी के आधार पर ड्यूटियां लगाई जाती हैं। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने जो ड्यूटियां लगाई उनमें गेस्ट टीचर भी शामिल थे। बोर्ड द्वारा प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की मनाही नहीं है जबकि सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स की ड्यूटी लगाने के बाद भी हटाने का फरमान जारी कर दिया।



कोट
बोर्ड की ओर से जो निर्देश आए हैं, उसमें कहा गया है कि यदि किसी गेस्ट टीचर को बोर्ड द्वारा ड्यूटी पर लगाया गया है तो उसे हटाकर उसके स्थान पर दूसरे शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया जाए। किसी भी नए गेस्ट टीचर को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए।
साधु राम रोहिला, जिला शिक्षा अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed