फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Grandfather  Misdeeds with minor girl in Jind

Haryana Crime: नशीली गोलियां खिलाकर पोती का किया यौन शोषण, दादा ने रिश्ते किए तार-तार; दी जान से मारने की धमकी

Thu, 07 May 2026 10:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 10:33 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में नाबालिग लड़की से का उससे दादा ने यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता को पुलिस ने शिकायत दी। 

विज्ञापन
Grandfather  Misdeeds with minor girl in Jind
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते के दादा ने 16 वर्षीय नाबालिग को नशीली गोलियां खिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


टोहाना निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते के दादा कुत्तों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वह अक्सर उनके साथ काम के सिलसिले में आती-जाती थी। कुछ दिन पहले दादा के साथ उनके गांव गई थी। उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक दादा ने उसे कुछ गोलियां खाने के लिए दीं। गोलियां खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गई। काफी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो शरीर में दर्द महसूस हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दादा ने नशीली गोलियां देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed