{"_id":"55ef698940880691d8b2d7b842c42db0","slug":"gohana-rally-will-be-announced-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रैली में रोजगार की होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रैली में रोजगार की होगी घोषणा
नरवाना/जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 10 नवंबर को गोहाना में प्रस्तावित हरियाणा शक्ति रैली में क ांग्रेस सरकार प्रदेश के एक लाख युवाओं के लिए सरकारी व गैर-सरकारी स्तर पर रोजगार का सृजन करने की घोषणा करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में लोक शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत होती है। सुरजेवाला शनिवार को पंजाबी भवन में हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष अपनी रैलियों में हरियाणा की जनता को सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करके उन्हें गुमराह करता आया है, लेकिन कांग्रेस की रैली सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाती दिखाई देगी।
गोहाना रैली का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वर्णिम भविष्य देने और बुजुर्गों के सम्मान भत्ते में बढ़ोतरी करना होगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामभज लोधर, सत्यनारायण लाठर, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, लक्ष्मण देव आर्य, नप के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण गर्ग, चेयरमैन कैलाश सिंगला, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम नैन, उमेश रहेजा, सतबीर दबलैन, डॉ. जगदीप शर्मा राही मौजूद रहे।