{"_id":"61fac3ad5c8ddd42e315505f","slug":"garam-dharam-dhaba-and-rice-mill-sealed-for-not-depositing-house-tax-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सोनीपत में 50-50 लाख गृहकर जमा नहीं कराने पर गरम धरम ढाबा व राइस मिल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: सोनीपत में 50-50 लाख गृहकर जमा नहीं कराने पर गरम धरम ढाबा व राइस मिल सील
Wed, 02 Feb 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:17 PM IST
सार
नगर निगम की ओर से बकाया गृहकर जमा नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की गई। टीम ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बकाया गृहकर जमा नहीं कराने पर गरम धरम ढाबे को सील करते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गृहकर जमा नहीं कराने वालों पर नगर निगम की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। निगम की टीम ने बुधवार को 50-50 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा नहीं कराने पर मुरथल हाईवे पर स्थित गरम धरम ढाबा और जुगल किशोर राइस मिल को सील कर दिया।
विज्ञापन
टीम ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले 12 जनवरी को टीम ने गरम धरम ढाबे पर पहुंचकर 12 लाख रुपये गृहकर वसूले थे। बाकी गृहकर जमा कराने के लिए कहा गया था। उसके बाद भी ढाबा मालिक ने समय पर गृहकर जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम बुधवार को क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गृहकर वसूल करने पहुंची। सबसे पहले टीम मुरथल जीटी रोड पर स्थित गरम धरम ढाबे पर पहुंची। जहां पर ढाबा मालिक ने बकाया गृहकर जमा नहीं कराया। ऐसे में कार्रवाई करते हुए टीम ने ढाबे को सील कर दिया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद ढाबा मालिक की तरफ से गृहकर जमा कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने चेतावनी भी दी कि जब तक बकाया गृहकर जमा नहीं करा जाता, तब तक सील नहीं हटाई जा सकती। यदि सील हटाने की कोशिश की जाती है तो निगम की तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम जुगल किशोर राइस मिल पर पहुंची और सील कर दिया। दोनों प्रॉपर्टी मालिकों पर 50-50 लाख रुपये गृहकर बकाया है। निगम की ओर से भवन मालिक को बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर दो बार नोटिस दिया जा चुका है।