फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fraud with a young man for going abroad

Haryana Crime: ₹34 लाख लेकर डंकी मार्ग से भेजा अमेरिका, विदेश में छह माह काटी जेल, गंवाई जमीन और गहने

Thu, 31 Jul 2025 10:04 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 10:04 PM IST
सार

अमेरिका भेज अच्छी नौकरी का झांसा देकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  पीड़ित ने अपनी जमीन और गहने बेचकर 34 लाख रुपये का जुगाड़ किया था। रास्ते में उसे बार-बार रोका और कई दिन भूखे-प्यासे रखते हुए प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
Fraud with a young man for going abroad
डंकी मार्ग से युवक को भेजा अमेरिका - फोटो : freepik

विस्तार

वैध तरीके से अमेरिका भेज अच्छी नौकरी का झांसा देकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट ने पूरी रकम लेने के बाद राहड़ा के युवक गोल्डी को डंकी मार्ग से अमेरिका भेज दिया। जहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया और छह माह तक जेल में रखा। इसके बाद अमेरिका सरकार ने उसे डिपोर्ट कर दिया। युवक ने आरोप लगाया कि रास्ते में उसके साथ मारपीट करके प्रताड़ित किया गया और भूखा-प्यासा रखा। असंध थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में राहड़ा गांव के गोल्डी ने बताया कि गांव के ही रामभूल ने उसे झांसा दिया कि वह उसे एक नंबर में अमेरिका भेज देगा और वहां उसे अच्छी नौकरी दिलवाएगा। इसके बदले आरोपी ने 34 लाख रुपये मांगे। उन्होंने 17 मई 2024 को 10 लाख रुपये आरोपी को नकद दिए और बाकी राशि सितंबर माह तक दी। सात सितंबर 2024 को उसे दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई, फिर एम्स्टर्डम और वहां से सूरीनेम भिजवाया गया। वहां से उसे डंकी मार्ग से मेक्सिको की दीवार पार करवा अमेरिका पहुंचाया। रास्ते में उसे बार-बार रोका और कई दिन भूखे-प्यासे रखते हुए प्रताड़ित किया। करीब तीन माह बाद जब एक जनवरी को अमेरिका पहुंचा तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


रुपयों के लिए बेची जमीन, गहने रखे गिरवी

गोल्डी ने बताया कि 34 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए उन्होंने जमीन बेची, जेवर गिरवी रखे और ब्याज पर पैसे लिए। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उसके चचेरे भाई ने आरोपी द्वारा बताए वकील को 10 लाख रुपये दिए ताकि वह जेल से बाहर आ सके लेकिन आरोपी सिर्फ झूठे दिलासे देता रहा। अमेरिका सरकार ने उसे डिपोर्ट कर दिया और 25 जून को वह भारत लौटा। जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में लूट: आरोपी ने पोस्टमास्टर को चाकू की नोक पर धमकाया, फिर लूट लिया कैश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed