{"_id":"8ca2f46f3cc5df511a77774830d1e2ba","slug":"four-arrested-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट गिरोह के चार सदस्य हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट गिरोह के चार सदस्य हत्थे चढ़े
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईए सेक्टर 10 की पुलिस ने बुधवार को उन्हें अदालत से एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआईए सेक्टर 10 की पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि हरियाणा के अलग-अलग शहरों के रहने वाले चार युवक राजेंद्रा पार्क में किराये पर रह रहे हैं। ये लोग हयातपुर के पास वाहन लूटने की फिराक में बैठे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर इन्हें दबोच लिया। इनकी पहचान प्रवीण निवासी सोनीपत, विकास निवासी झज्जर, मान निवासी सोनीपत और मनीष निवासी भिवानी के रूप में हुई।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा के अनुसार, विकास के कब्जे से अवैध पिस्तौल मिली है। मनीष भिवानी में चोरी के आरोप में चार साल पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने इनसे पालम विहार इलाके में चार दिन पहले स्विफ्ट कार लूटने व सेक्टर नौ से एक रिट्ज कार लूटने का खुलासा किया है।
पुलिस को अंदेशा है कि गिरोह के लोगों ने और भी वारदातों को अंजाम दिया है। सीआईए सेल प्रभारी संजीव बल्हारा के अनुसार, पुलिस आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।