फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   former up mla shot

गुड़गांव में यूपी के पूर्व विधायक को मारी गोली

Fri, 16 Aug 2013 08:55 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
former up mla shot

हरियाणा में गुड़गांव के पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा के पास शुक्रवार शाम अपनी बीएमडब्ल्यू कार में किसी का इंतजार कर रहे यूपी के पूर्व विधायक रामचंद्र मार्य को गोली मारकर बदमाश सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा और 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


गोली उनके पैर में लगी है। इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर 29 पुलिस ने लूटपाट, जानलेवा हमले और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यूपी में मिर्जापुर के पूर्व विधायक रामचंद्र मौर्या अपने बिल्डर दोस्त अजय यादव के साथ शुक्रवार शाम बीएमडब्ल्यू कार (संख्या एचआर-26-बीवी-6462) सड़क किनारे खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सफेद रंग की करोला एल्टिस कार उनके पास आकर रुकी। उसमें सवार एक युवक ने उनसे बीएमडब्ल्यू का शीशा खोलने को कहा। पूर्व विधायक ने इससे मना कर दिया और पुलिस बुलाने की धमकी दी।

इस पर युवक ने तमंचा निकालकर कार के शीशे पर दो गोलियां दाग दीं। इनमें से एक गोली उनके पैर में लगी। उसके बाद बदमाश ने कार का दरवाजा खोलकर उनकी सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा और 40 हजार रुपये लूट लिए।


डीसीपी ईस्ट नाजनीन भसीन का कहना है कि मामले की कई एंगल से छानबीन की जा रही है।

पहली बार बीजेपी से चुने गए थे
रामचंद्र मौर्या पहली बार भाजपा से विधायक चुने गए थे। पार्टी से कल्याण सिंह के अलग होने के बाद वह उनकी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस समय उनके बसपा में जाने की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed