फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Former CM Hooda said No one has power to change Constitution

पूर्व सीएम हुड्डा बोले: किसी में नहीं संविधान बदलने की शक्ति...; BJP जा रही, कांग्रेस आ रही है का दिया नारा

Thu, 15 Aug 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि जब हमने सरकार छोड़ी तो प्रदेश में कर्जा था 70 हजार करोड़ रुपये। इसमें हमने चार पावर प्लांट लगाए। न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया। हरियाणा की शिक्षा का स्तर बढ़ाया। इन्होंने कुछ किया हो तो बताएं।

विज्ञापन
Former CM Hooda said No one has power to change Constitution
कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान बदलने की शक्ति किसी में नहीं है। यह अधिकार केवल जनता को है। चुनाव में आवाज उठी थी। हमें 400 सीट दो। संविधान बदलेंगे। देश की जनता ने संविधान नहीं बदलने दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाई। संविधान व प्रजातंत्र दिया। समानता व नागरिक आजादी दी है। सरकार प्रजातंत्र में किसी की बनें, मगर संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे वीरवार को शहर में प्रभातफेरी के बाद आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारे सम्माननीय हैं। उन्हीं की बदौलत हम आजाद देश में अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चल कर देश को उन्नति की ओर ले जाना चाहिए। उनके दिए संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता से जो जिम्मेदारी वह निभा रहे हैं। टीस इस बात की है कि वर्ष 2014 में सरकार छोड़ी। उस समय प्रदेश प्रतिव्यक्ति आय, निवेश, कानून व्यवस्था, रोजगार, खेल में नंबर एक था। अब कहां पहुंच गए। हम बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार में नंबर एक हो गए हैं। खेल में देश का मान बढ़ाने वाली पहलवान बेटियों को जंतर मंतर में घसीटा गया। अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमने सरकार छोड़ी तो प्रदेश में कर्जा था 70 हजार करोड़ रुपये। इसमें हमने चार पावर प्लांट लगाए। न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया। हरियाणा की शिक्षा का स्तर बढ़ाया। इन्होंने कुछ किया हो तो बताएं। अब यह कर्जा साढ़े चार लाख करोड़ रुपये है। प्रदेश में पैदा होने वाला हर बच्चा लाखों रुपये कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। प्रदेश में घूमा हूं। लोगों ने संकेत दे दिए हैं, कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। यही नारा है। यही आपकी जिम्मेदारी भी है। मिल कर प्रयास करें। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व, प्रभात फेरी के जरिए पूर्व सीएम ने शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों व कॉलोनियों में संपर्क अभियान चलाया। रास्ते में शहीदों को नमन किया व कई जगह आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed