फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Foreign tourist enjoy Haryana Roadways journey

Haryana: विदेशी सैलानी को भाया हरियाणा रोडवेज का सफर, कनाडा की मैरी बोली- ये भारत की सर्वश्रेष्ठ बस सेवा

Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
सार

विदेशी पर्यटक ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सुखद और आरामदायक रहा। उन्होंने रोडवेज स्टाफ की मित्रवत सेवा की तारीफ की और कहा कि भारत में जितने भी सार्वजनिक परिवहन का उन्होंने उपयोग किया उनमें हरियाणा रोडवेज की बस उन्हें सबसे पसंद आई।

विज्ञापन
Foreign tourist enjoy Haryana Roadways journey
विदेशी सैलानी ने किया हरियाणा रोडवेज का सफर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा रोडवेज की बस सेवा अब देश ही नहीं बल्कि विदेशियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। कनाडा की पर्यटक मैरी ने शुक्रवार को दादरी रोडवेज डिपो की बस में झुंझुनू से नई दिल्ली तक की यात्रा करते हुए रोडवेज स्टाफ और बस की सुविधाओं की सराहना की और इसे भारत की सबसे बेहतरीन बस सेवा करार दिया।
विज्ञापन


साढ़े छह घंटे की सुखद यात्रा
भारत भ्रमण पर आईं कनाडा की मैरी ने शुक्रवार को राजस्थान के झुंझुनू से हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो की बस में नई दिल्ली तक का सफर तय किया। बस के परिचालक संदीप शर्मा ने बताया कि बस सुबह 10 बजे झुंझुनू से चली थी और दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे दिल्ली आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर पहुंची। परिचालक संदीप शर्मा ने जब विदेशी पर्यटक से हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा के उनके अनुभव के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा।
विज्ञापन


तेज और आरामदायक यात्रा की सराहना
विदेशी पर्यटक ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सुखद और आरामदायक रहा। उन्होंने रोडवेज स्टाफ की मित्रवत सेवा की तारीफ की और कहा कि भारत में जितने भी सार्वजनिक परिवहन का उन्होंने उपयोग किया उनमें हरियाणा रोडवेज की बस उन्हें सबसे पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
परिचालक संदीप शर्मा ने मैरी के साथ हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो एक दिन में दो लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया और वायरल हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed