{"_id":"5344e4f0453733ded399b4e2fcb46ce2","slug":"five-of-the-20-ias-and-hcs-transfers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आईएएस और 20 एचसीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच आईएएस और 20 एचसीएस के तबादले
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 May 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विभाग ने आईएएस अफसर सुभाष चंद्रा को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव, यश गर्ग को एडीसी जींद, गरिमा मित्तल को एडीसी महेंद्रगढ़, प्रभजोत सिंह को एडीसी अंबाला, राज नारायण कौशिक को एडीसी हिसार और एचसीएस अधिकारी अशोक गर्ग को एडीसी फतेहाबाद, प्रदीप गोदारा को एडीसी फरीदाबाद, भाल सिंह बिश्नोई को एडीसी कुरुक्षेत्र, जयबीर सिंह आर्य को एडीसी मेवात, विरेंद्र लाठर को एडीसी सोनीपत और अरबिंद शर्मा को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य सेवाएं लगाया है।
इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्यविभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) वंदना दिसोदिया को हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं आशिमा सांगवान को विरेंद्र सिंह सहरावत के स्थान पर गोहाना सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया है। जबकि राजीव अहलावत खरखौदा के एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी अरोड़ा को विशेष सचिव विज्ञान एवं तकनीकि विभाग, नरहरि सिंह बांगड़ को कैथल का एसडीएम, प्रदीप कुमार-1 को हरियाणा परिवहन (दिल्ली) का जीएम, हवा सिंह को रोहतक का एसडीएम, प्रदीप कुमार-2 को सीटीएम पानीपत, दलबीर सिंह को गुड़गांव-2 का एसडीएम, पूजा चांवरिया को बिलासपुर का एसडीएम, विवेक कालिया को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सोनीपत का सचिव, शिल्पी पत्तर को सीईओ शिवालिक विकास एजेंसी अंबाला, मीनाक्षी दहिया को सीटीएम अंबाला और अमित कुमार पांचाल को जीएम हरियाणा रोडवेज अंबाला लगाया है।