फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth from Haryana who went to Leh Ladakh on a bike died due to suffocation

दुखद: बाइक पर लेह लदाख घूमने गए युवक की दम घुटने से मौत, दोस्त के साथ गया था

Wed, 21 Jun 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 10:31 PM IST
सार

31 वर्षीय आदित्य अपने दोस्त के साथ शनिवार को बाइक से लेह लद्दाख घूमने के लिए गया था, जानकारी के अनुसार वहां से वापसी आते समय उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth from Haryana who went to Leh Ladakh on a bike died due to suffocation
मृतक आदित्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के शास्त्री बाजार निवासी आदित्य (31) की लेह लद्दाख में ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से मौत हो गई। आदित्य का शव शुक्रवार को टोहाना पहुंचेगा। आदित्य की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में गम का माहौल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय आदित्य अपने दोस्त के साथ शनिवार को बाइक से लेह लद्दाख घूमने के लिए गया था, जहां से वापसी आते समय उसकी दम घुटने से मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिलने के बाद आदित्य के शव को लाने के लिए परिजन लेह रवाना हुए। 
विज्ञापन


आदित्य सेमसंग केयर में काम करता था और शादीशुदा था। आदित्य की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनका एक लड़का 2 साल और लड़की 3 साल की है। ऑक्सीजन कम होने के करण उसे आर्मी अस्पताल में ले गए थे। मगर वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार वह पहले भी दो तीन बार लेह लदाख जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed