कॉलेज में लेना चाहता था दाखिला, निवास प्रमाण पत्र नहीं बना, परेशान पुजारी के बेटे ने जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के लाजपत नगर में हनुमान मंदिर के पुजारी हुकुम चंद्र शर्मा के बेटे राहुल (18) ने खिड़की से चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक युवक कॉलेज में दाखिला लेना चाहता था लेकिन निवास प्रमाण पत्र न बनने से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं मृतक युवक के माता-पिता का कहना है कि आत्महत्या करने से दो दिन पहले ही राहुल ने उनसे बोला था कि मेरी तो जिंदगी बर्बाद हो गई।
शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। मामले के मुताबिक लाजपत नगर में हनुमान मंदिर के पुजारी हुकुम चंद्र शर्मा परिवार के साथ चौबारे पर रहते हैं। सोमवार दोपहर को पुजारी अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। पीछे बेटा राहुल घर पर अकेला था। वे जब शाम को लौटे तो राहुल खिड़की से चुन्नी बांधकर लटका मिला।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि राहुल कॉलेज में दाखिला लेना चाहता था और उसके लिए निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। 15 साल का रिकॉर्ड न मिलने के कारण निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन करने गया था लेकिन निवास प्रमाण पत्र के बिना आवेदन नहीं कर पाया। इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। पुजारी का परिवार मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है और पिछले कई सालों से यहां रह रहेे हैं।
मेरे पास चार से पांच दिन पहले पुजारी खुद आए थे कि रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना है। उनके पास 15 साल का हरियाणा निवासी होने का रिकॉर्ड नहीं था। रिकॉर्ड मांगने पर उन्होंने कहा कि वह स्कूल से रिकॉर्ड ला देते हैं लेकिन उसके बाद नहीं आए। - हरीश कुमार, इंचार्ज, नगर परिषद।
लाजपत नगर में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल सामने आया है कि युवक कॉलेज में दाखिला लेना चाहता था लेकिन निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। फिलहाल जांच जारी है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।
ब्रेकिंग अपडेट।