फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with banned drug

प्रतिबंधित दवा के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with banned drug
थाना सदर रतिया पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित दवा की 690 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मलकीत सिंह उर्फ काका निवासी चंदो कलां के रूप में हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ सदर रतिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक सदर रतिया पुलिस की टीम एसआई राधाकृष्ण के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब गांव चंदोकलां में सुखमनपुर रोड पर पहुंची तो इसी दौरान गांव सुखमनपुर की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर तेजी से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास एक थैले की तलाशी ली तो उसमें से नशे की 690 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दवा को कब्जे में लेकर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed