फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man caught betting on cricket match

Fatehabad News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते युवक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man caught betting on cricket match
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने भट्टू रोड पर एक घर में छापा मारकर युवक को 70 हजार रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने नहर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि भट्टू रोड पर वार्ड नंबर 20 के घर में एक युवक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। टीम ने आरोपी युवक के घर पहुंची तो वह कमरे में मौजूद था और न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा के मोल भाव कर रहा था। आरोपी के पास एक रजिस्टर भी मिला और उसके नीचे 70 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह क्रिकेट बुक्की सट्टा का काम रहा था। जीतने पर सामने वाले व्यक्ति को दोगुनी राशि देता है और हार जाता है तो राशि उसकी हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed