{"_id":"64763c1acef95cb70a0062f5","slug":"wrestlers-protest-bjp-mp-sunita-duggal-said-the-matter-should-be-resolved-by-sitting-quickly-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: BJP MP सुनीता दुग्गल बोलीं- मामले को जल्दी बैठकर सुलझा लेना चाहिए, इसमें अब राजनीति घुस गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: BJP MP सुनीता दुग्गल बोलीं- मामले को जल्दी बैठकर सुलझा लेना चाहिए, इसमें अब राजनीति घुस गई
Tue, 30 May 2023 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद, डिजिटल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद, डिजिटल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 11:40 PM IST
सार
भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अब राजनीति घुस गई है। गांव धांगड़ में युवा उत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। वहीं भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने लिखा कि पहलावानों को पावन गंगा नदी में मेडल फेंकने जैसे विचार तक पहुंचने पर मजबूर होना पड़ा, ये अत्यंत दुखदाई है।
विज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले को जल्दी बैठकर सुलझा लेना चाहिए। इस मामले में राजनीति आ गई है। इसलिए खिलाड़ियों द्वारा ऐसे कदम उठाए गए हैं, जो सही नहीं है। देश की नई संसद के उद्घाटन के दिन प्रदर्शन व मार्च करना दर्शाता है कि इसमें राजनीति घुस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल मंगलवार को फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ में युवा उत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बहुत से विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेकर भी इन बच्चों को उकसाने और बैरिकेड्स तोड़ने का काम किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठकर इसका समाधान निकालना चाहिए। विपक्षी दलों को उन्हें उकसाने के बजाय मामला सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। राजधर्म निभाना सिर्फ सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, विपक्ष को भी अपना धर्म निभाना चाहिए।
विज्ञापन
दुग्गल ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा नौ साल से सत्ता से बाहर हैं, उनसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वह किसी न किसी तरह फिर से सत्ता में आने के प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस का संगठन तो 9 सालों से बना ही नहीं है। कई प्रदेशाध्यक्ष तो कांग्रेस को छोड़कर ही चले गए हैं।
मैं हमारे पहलवानों के दुख व उनकी विवशता को समझ सकता हूं : सांसद बृजेंद्र सिंह
हिसार लोकसभा से भाजपा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी पहलवानों के पक्ष में पोस्ट डाली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'मैं हमारे पहलवानों के दुख व उनकी विवशता को समझ सकता हूं, जिससे उन्हें अपनी उम्रभर की मेहनत से जीते ओलंपिक, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स मेड्लस को हमारी पावन गंगा नदी में फेंकने जैसे विचार तक पहुंचने पर मजबूर होना पड़ा। अत्यंत दुखदाई।'
ये मेडल खिलाड़ियों का प्राण हैं : दीपेंद्र
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'ये मेडल खिलाड़ियों का प्राण हैं और इनका त्याग इनके लिए प्राण त्यागने जैसा ही है। खिलाड़ी कितने दुखी होंगे कि उन्होंने इतना ‘कठोर’ फ़ैसला लिया था, और ये अहंकारी सत्ताधारी कितने ‘कठोर-दिल’ की इन खिलाड़ी बेटियों के दर्द को नहीं समझ पा रहे।'