फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers of Hindu organizations going to Nuh taken into custody

Fatehabad News: नूंह जा रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लिए हिरासत में

Mon, 28 Aug 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers of Hindu organizations going to Nuh taken into custody
टोहाना में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को नूंह जाने से रोकते पुलिस अ​धिकारी।
फतेहाबाद/टोहाना/भट्टू कलां। जिले से नूंह में ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टोहाना से 70 से अधिक जबकि भट्टू से पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में लाया गया। यहां से उन्हें करीब तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

टोहाना में प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, गो रक्षा दल, बालाजी भक्त मंडल, बजरंग दल आदि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नूंह यात्रा में भाग लेने के लिए रणनीति बनाई। जब कार्यकर्ता नूंह जाने की तैयारी करने लगे, मंदिर के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेश कुमार के नेतृत्व में मौजूद डीएसपी शमशेर सिंह, शहर थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस व सीआईए पुलिस की टीम तैनात रही। मंदिर से बाहर निकलते ही पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद 70 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बसों में भरकर इन कार्यकर्ताओं को फतेहाबाद पुलिस लाइन भेज दिया। हिरासत में लिए गए लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन


सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
इस दौरान गौरव गोयल, दीपक सैनी, अनूप कुमार ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आए थे, इसके बाद भजन किए गए और जब वह नूंह यात्रा में भाग लेने के लिए जा रहे थे तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को इस यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को सुरक्षा दी जानी चाहिए लेकिन इस तरह के कदम उठाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टू के कार्यकर्ताओं को चौपटा कैंची से हिरासत में लिया
भट्टू कलां। भट्टू कलां से नूंह में जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बजरंग दल के सदस्यों को पुलिस ने चौपटा कैंची के पास रोककर हिरासत में ले लिया। सोमवार को भाजपा एससी मोर्चा के प्रभारी सतबीर दुपका, बजरंग दल के सदस्य गांव मेहूवाला निवासी कृष्ण कुमार, भट्टू कलां निवासी राजेंद्र, मेहूवाला निवासी केशव शर्मा एक कार में सवार होकर नूंह के जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने भट्टू कलां में चौपटा कैंची पर उन्हें कार से उतार कर हिरासत में ले लिया। भट्टू कलां थाना प्रभारी देवेंद्र नैन व नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ ने उक्त लोगों को हिरासत में लेकर कुछ घंटों बाद छोड़ दिया।


नूंह में बृजमंडल यात्रा में भाग लेने के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं को रोका गया है। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed