फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers not reaching for the second vaccine

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाने पहुंचे तो अधिकारी फोन करके बुलाएंगे

Tue, 16 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers not reaching for the second vaccine
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही कर रहे है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज न लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार करेगा। सेशन साइट पर न आने वाले पात्र कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान होने के चलते 29 की जगह तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर ही सेशन लगेगा। अभी तक मात्र 89 को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है जबकि पहले दिन 216 को लगनी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाना जरूरी है। ये डोज डेढ़ माह के अंदर लगवानी होगी। अभी तक जिले में वैक्सीन की पहली डोज 4574 पात्र कर्मचारियों को लग चुकी है। इसमें से करीब 1050 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगी है। अहम बात यह है कि जिले में 21820 डोज आ चुकी है। इसमें आठ हजार डोज को वैक्सीन की है।
विज्ञापन

जिले में नया केस नहीं, चार सक्रिय केस : जिले में कोरोना संक्रमित नया मरीज नहीं मिला है। मंगलवार को 74 सैंपल लिए गए है इनकी रिपोर्ट बुधवार तक आएगी। इसके अलावा कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। फतेहाबाद में एक और टोहाना में तीन मरीज सक्रिय है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र कोरोना मुक्त हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज डेढ़ माह के अंदर लगवानी जरूरी है। स्वास्थ्यकर्मी भी लापरवाही कर रहे है। सुबह सूची निकलवाई जाएगी जो नहीं आ रहा उसे फोन करके बुलवाएंगे। - डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed