फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   won two gold in age of 90

90 की उम्र में गोल्ड जीत महेंद्र सिंह ने पेश की मिशाल

Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
रतिया के गांव नथवान के रहने वाले महेन्द्र सिंह ने 90 साल की उम्र में भाला फेंक और दो सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। पंचकूला में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 300 बुजुर्गों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर महेन्द्र सिंह ने अगले साल भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय वेटरन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन पक्का कर लिया है। महेन्द्र सिंह बीते दिन रतिया पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सैनिक है महेन्द्र सिंह, 300 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता मेडल
90 साल के महेन्द्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में महेन्द्र सिंह ने शामिल लगभग 300 प्रतिभागियों को पछाड़कर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं कि सेना के अनुशासन ने उन्हें इस सफलता को पाने में बहुत मदद की है। महेन्द्र सिंह के अनुसार वे हमेशा नशा से दूर रहे हैं। नियमित व्यायाम करते हैं। रोजाना काफी दूर तक साइकिल भी चलाते हैं। यही कारण है कि 90 साल की उम्र के बावजूद वो पूरी तरह फिट हैं।


रतिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश स्तरीय वेटरन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे महेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया। स्थानीय गुरुद्वारा साहब में उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अब महेन्द्र सिंह ने भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए कमर कस ली है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed