फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman and youth suffering from dengue, 20 suspected cases found

Fatehabad News: महिला और युवक डेंगू पीड़ित, 20 संदिग्ध केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Woman and youth suffering from dengue, 20 suspected cases found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा 20 संदिग्ध केस सामने आए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के डीएसपी रोड निवासी महिला और गांव मढ़ निवासी युवक डेंगू पीड़ित मिला है। जिले में ओपीडी में जांच के दौरान 20 संदिग्ध केस मिले। इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिले में डेंगू के अब तक 1306 संदिग्ध केस मिले हैं। इसमें सैंपल जांच के दौरान 66 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक फतेहाबाद शहर में डेंगू के सबसे ज्यादा केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

आठ घरों में मिला लारवा
सर्वे के दौरान घरों में लारवा भी मिल रहा है। बुधवार को सर्वे के दौरान आठ घरों में लारवा मिला है। अब तक 218470 जगहों पर टीमें सर्वे कर चुकी है और इसमें 2823 जगह पर लारवा मिला है। विभाग ने 2770 नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिले में ये है डेंगू की स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 17
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 7
भूथनकलां 9
कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में है। टीमें लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखें तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed