फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When there was a jam in Ratia city, the officers arrived to remove the encroachment

रतिया शहर में लगा जाम तो अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
When there was a jam in Ratia city, the officers arrived to remove the encroachment
अतिक्रमण हटवाते हुए नगर पालिका सचिव और कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। शहर के बाजारों में दुकानदारों और रेहड़ीवालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को नगरपालिका के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर हटवाया। अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में आ रही समस्याओं की शिकायतें लगातार नगरपालिका को मिल रहीं थी। इसके बाद मंगलवार सुबह नगर पालिका प्रशासक एवं रतिया एसडीएम भारत भूषण कौशिक के कड़े निर्देशों के बाद सचिव पंकज गुर्जर नगरपालिका कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ शहर मेन बाजार, भगत सिंह चौक, टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। नगरपालिका अधिकारियों के साथ पुलिस बल को देखते हुए दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही अपनी दुकानों के बाहर का सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। वहीं अनेकों रेहड़ी संचालक भी अपने आप वहां से इधर-उधर हो गए। नगरपालिका सचिव पंकज गुर्जर ने बताया कि प्रशासक भारत भूषण कौशिक के पास शिकायतें आ रहीं थी कि भगत सिंह चौक और मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा काफी अतिक्रमण किया हुआ है और दुकानों के आगे कई फुट एरिया में समान रख कर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। अतिक्रमण को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देशों पर मंगलवार को शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है कि अगर दुकानदारों द्वारा फिर से दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो सामान भी जब्त किया जाएगा। दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सचिव ने बताया कि जो दुकानदार अपना सामान अंदर नहीं रखेंगे, नगरपालिका द्वारा उनका समान कब्जे में भी लिया गया है। इस अवसर पर बलबीर सिंह, सफाई निरीक्षक राहुल मजोका, भूप सिंह व अन्य कर्मचारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed