फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the police became strict, the DJ operators approached the SDM but did not get any relief

Fatehabad News: पुलिस की सख्ती, एसडीएम से मिले डीजे संचालक

Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
When the police became strict, the DJ operators approached the SDM but did not get any relief
फतेहाबाद में डीजे दुकानदार संचालक एसडीएम से मिलने के लिए जाते हुएसंवाद
फतेहाबाद। शहर और गांवों में रात 10 बजे के बाद अगर तेज आवाज में गाने बजाए या फिर डीजे चलाया गया तो पुलिस विभाग कार्रवाई करेगा। डीजे संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज होगा और यहां तक सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को डीजे और साउंड दुकानदार संचालक एसडीएम राजेश कुमार के पास पहुंचे और रात 10 बजे तक छूट की मांग की। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने को लेकर कोई छूट नहीं है। कानून से ऊपर कुछ नहीं है। अगर कोई बजाता हुआ मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसडीएम के पास पहुंचे दुकानदार जितेंद्र मदान, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल गुप्ता, आजाद कुमार, जोनी कुमार ने कहा कि डीजे को बजाने के समय में छूट की मांग की गई है। इसके अलावा पुलिस द्वारा सामान जब्त कर लिया जाता है और मामला दर्ज किया जा रहा है। दुकानदार कोर्ट के आदेश के पालन करते हैं लेकिन सामान जब्त करना और मामला दर्ज किया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों गांव बरसीन में पुलिस ने डीजे बजाने के मामले में मामला दर्ज किया था और सामान भी जब्त कर लिया था। इसके बाद से डीजे संचालकों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed