फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water started rotting, there is a fear of spreading diseases

Fatehabad News: सड़ने लगा पानी, बीमारियां फैलने का बना अंदेशा

Fri, 05 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Water started rotting, there is a fear of spreading diseases
भूना। गुरुद्वारा सिंह सभा में लंगर का प्रसाद बनाते और पानी की सेवा में लगे हुए प्रबंधक कमेटी के
भूना। शहर में लगातार आठ दिनों से हो रहे जलभराव के कारण कई क्षेत्रों में पानी सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बीमारी फैलने की आशंका देखते हुए सीएचसी भूना के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सन्नी मल्होत्रा ने स्वास्थ्य टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

इन टीमों में डॉ. हिना के अलावा एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम, सीएचओ और दो आशा वर्करों को शामिल किया गया है। शुक्रवार को नेहरू पार्क और रविदास मंदिर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मेडिकल कैंप लगाए। यह कैंप 7 सितंबर तक जारी रहेंगे। पहले ही दिन बड़ी संख्या में जलभराव से प्रभावित लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन

इन शिविर में खासकर चर्म रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। टीम ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। साथ ही रोगों की शुरुआती पहचान के लिए मुफ्त जांच और दवाइयों की व्यवस्था भी की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

हिसार रोड पर जलभराव से दुकानों को भारी नुकसान

हिसार रोड स्थित जनता धर्मशाला के पास जलभराव की स्थिति शुक्रवार को भी जस की तस रही। यहां तीन फीट से अधिक पानी जमा है। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पानी में लंबे समय तक डूबे रहने से दुकानों के शटर खराब होने लगे हैं। सांवरिया इलेक्ट्रिकल स्कूटी शोरूम के मालिक सुंदर लाल ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की मांग की है। उन्होंने नुकसान की भरपाई की गुहार भी लगाई है।
----
नगरपालिका कर्मचारियों से मारपीट, दो के खिलाफ जांच शुरू :
भूना के वार्ड 11 में जलभराव की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे नगरपालिका कर्मचारियों के साथ दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। सफाई दारोगा जल निकासी की समस्या को लेकर मौके पर पहुंचे थे, तभी रामप्रकाश बैजलपुर और ओमप्रकाश नहला ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों से हाथापाई की और सरकारी गाड़ी के बोनट पर मुक्के मारते हुए काम में बाधा डाली। घटना की सूचना सफाई दारोगा ने नगरपालिका सचिव दीपक कुमार को दी। सचिव ने पूरी जानकारी डीएमसी संजय बिश्नोई को दी। जिस पर डीएमसी ने तुरंत पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भूना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
----
उधर वीरवार रात को गणेश कॉलोनी के सामने जल निकासी के लिए चालू पाइपलाइन काटकर दी गई। साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात को पानी का बहाव उनकी कॉलोनी में कर दिया। इस दौरान अगर स्थानीय वासी की नींद नहीं खुलती तो पूरी कॉलोनी पानी से भर जाती। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-

जलभराव पर सैलजा बोलीं- सरकार और प्रशासन की लापरवाही से डूबा शहर

सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को भूना में जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सैलजा ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन और सरकार सतर्क होता, तो भूना को जल त्रासदी से नहीं जूझना पड़ता। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन सोता रहा और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कृषि मंत्री सरदार परमवीर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, चंद्रभान मेहता, एडवोकेट अंकित कंबोज, सुधीर धारनिया, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।


-

गुरुद्वारा कमेटी बनी सहारा, जलभराव से जूझ रहे लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली व लंगर सेवा

भूना में भारी बारिश के कारण जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। शहर की सड़कों, दुकानों और घरों में पानी घुसने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में गुरुद्वारा सिंह सभा भूना मैनेजमेंट कमेटी मदद के लिए आगे आई है। प्रधान हरपाल सिंह व सचिव सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि पिछले सात दिन से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से जलभराव से घिरे लोगों की सहायता की जा रही है। इन सेवाओं के जरिये दुकानों व घरों का सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और पानी में फंसे वाहनों को बाहर निकाला गया। कमेटी के सेवादारों की टीम में जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरबंस सिंह, बलजिंदर सिंह, जगतार सिंह, मलकीत सिंह आदि शामिल हैं। रोजाना करीब 2000 लोगों के लिए लंगर तैयार कर वितरित किया जा रहा है।

भूना। गुरुद्वारा सिंह सभा में लंगर का प्रसाद बनाते और पानी की सेवा में लगे हुए प्रबंधक कमेटी के

भूना। गुरुद्वारा सिंह सभा में लंगर का प्रसाद बनाते और पानी की सेवा में लगे हुए प्रबंधक कमेटी के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed