फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waiting in the scorching sun, concerns about safety, and a shortage of buses female students shared their woes with the MLA

Fatehabad News: धूप में इंतजार और सुरक्षा का सवाल छात्राओं ने विधायक को सुनाया दर्द

Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Waiting in the scorching sun, concerns about safety, and a shortage of buses female students shared their woes with the MLA
फतेहाबाद के महिला कॉलेज का निरीक्षण करते हुए विधायक स्त्रोत विधायक
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में मंगलवार को निरीक्षण पर पहुंचे विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के सामने छात्राओं ने परिवहन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। छात्राओं ने बसों की कमी और इंतजार की परेशानी बताई।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कॉलेज परिसर में पेयजल, जल निकासी, शौचालय, सुरक्षा, शिक्षण स्टाफ, लैब और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि भट्टू रोड बस स्टैंड पर उन्हें धूप में बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई रूट पर बसें नहीं रुकतीं। इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टू रोड बस स्टैंड पर शेड की मांग पर विधायक ने उपायुक्त से फोन पर बात की। उपायुक्त ने डी-प्लान से छात्राओं के लिए शेड बनवाने का आश्वासन दिया। कॉलेज और बस स्टैंड के बाहर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को देखते हुए छात्राओं ने सुरक्षा की मांग भी रखी।
सुबह कॉलेज आने और दोपहर छुट्टी के समय पीसीआर तैनात करने की मांग पर विधायक ने पुलिस अधीक्षक से बात की। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने अगले दिन से निर्धारित समय पर कॉलेज और बस स्टैंड पर पीसीआर गश्त शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
-----------
छात्राओं के लिए भट्टू तक चलेगी सीधी बस
परिवहन समस्या पर विधायक ने रोडवेज महाप्रबंधक से बात की। उन्होंने दोपहर दो से ढाई बजे के बीच फतेहाबाद से भट्टू के लिए स्थायी बस चलाने के निर्देश दिए। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को मिलेगा। कुछ छात्राओं ने बताया कि सरकारी बस पास निजी बसों में मान्य नहीं किए जाते। इस पर विधायक ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय बिश्नोई से बात की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने पास से जुड़ा प्रावधान बताया। विधायक ने छात्राओं को इसकी जानकारी दी और प्रावधान के अनुसार पास का लाभ लेने की बात कही। इस दौरान खाराखेड़ी और जांडली में बसों के नहीं रुकने की शिकायत भी सामने आई। विधायक ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि बस स्टॉप पर छात्राएं खड़ी मिलें तो बस रोकी जाए। उन्होंने छात्राओं को यातायात में प्राथमिकता देने की बात कही।

-----------
मतगणना केंद्र बनने से झेल रहे परेशानी
कॉलेज स्टाफ ने बताया कि मतगणना केंद्र बनने से भी उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। मतगणना कार्य के दौरान कई बार कॉलेज की दीवारें तोड़ी जाती हैं। इनकी मरम्मत में कई महीने लग जाते हैं। स्टाफ ने मतगणना केंद्र कहीं और बनाने की मांग रखी। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता से बात कर टूटी दीवार का जल्द पुनर्निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज में योग का कोर्स शुरू करवाने के लिए सरकार से बातचीत का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed