{"_id":"269cb62262323ca697dc8b83554897c4","slug":"unleash-the-name-of-pension-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी
fatehabad
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को बाइक सवार एक युवक अशोक नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती पत्नी नानक चंद अरोड़ा से पेंशन दिलवाने के नाम पर हाथ में पहने तीन तोले सोने के कड़े ठग कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार हुई महिला भोड़िया खेड़ा गई हुई थी जब वह वापिस घर आने के लिए लाल बत्ती चौक पर पहुंची तो उसके पास बाइक सवार एक युवक आया और बोला मैं आपको जानता हूं। युवक ने पार्वती को बताया कि संन्यास आश्रम मंदिर में बुजुर्गों को 5-5 हजार रुपये मिल रहे है। आप मेरे साथ चले मैं आपको दिलवा दूंगा। बुजुर्ग महिला युवक के झांसे में आकर बाइक के पीछे बैठ गईं। संन्यास आश्रम मंदिर के पास युवक ने महिला से हाथ में पहने कड़े यह कह कर उतरवा लिए कि सोने के कड़े देखकर अधिकारी पैसे नहीं देंगे। महिला ने कड़े उतार कर युवक को दे दिये। इसके बाद युवक पार्वती को झांसा देकर भाग निकला। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।