फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uncle arrested for scamming nephew of 10,000 rupees by creating a fake Facebook ID

Fatehabad News: चाचा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भतीजे से ठगे 10 हजार रुपये, गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for scamming nephew of 10,000 rupees by creating a fake Facebook ID
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने चाचा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 10 हजार रुपये की ठगी के मामले में आरोपी फैजान अंसारी निवासी मुंडिया पिस्तौर बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता नितीश कुमार निवासी आरके कॉलोनी फतेहाबाद ने 6 अक्तूबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 23 सितंबर 2025 को उसके फेसबुक अकाउंट पर उसके चाचा हरपाल के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी से संदेश प्राप्त हुआ। आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर 10 हजार ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब उसने अपने चाचा से बातचीत की तो पता चला कि उनके द्वारा कोई राशि नहीं मांगी गई थी। जांच के दौरान संबंधित फर्जी फेसबुक आईडी भी डिलीट पाई गई, जिससे साइबर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed