फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ultrasound operator accused of giving wrong report

Fatehabad News: अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound operator accused of giving wrong report
टोहाना। इंदिरा काॅलोनी निवासी पिंकी रानी ने चंडीगढ़ रोड पर नगर परिषद के सामने स्थित एक अल्ट्रासाउंड संचालक पर रिपोर्ट में एपेंडिक्स बताकर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएमओ टोहाना व सीएम विंडो में 18 जुलाई को शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं अल्ट्रासाउंड केंद्र में जब इस बारे में फोन किया तो कर्मचारियों ने संचालिका डॉ. पायल के पति डॉ. दीपक से बात करने के लिए कहा। जब डॉ. दीपक को फोन किया गया तो उन्होंने उठाया ही नहीं। वहीं सीएम विंडो से शिकायत आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला पिंकी ने आरोप लगाया है कि 14 जुलाई को उसने एक केंद्र से अल्ट्रासाउंड करवाया। रिपोर्ट में उनको अपेंडिक्स होना बताया गया। इसके बाद 18 जुलाई को वे डॉ. अभिषेक कक्कड़ से मिलीं। डॉ. अभिषेक ने उनको किसी दूसरे अल्ट्रासाउंड केंद्र पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां की रिपोर्ट में उनको कुछ भी नहीं होना बताया गया। आरोप है कि इस पर उन्होंने 19 जुलाई को जब इस बारे में उक्त केंद्र संचालक से बात की। उन्होंने कहा कि मामला यहीं रफा-दफा कर दो। जब वह नहीं मानी तो संचालक ने कहा कि आपको जो करना है वह कर लिजिए।

-

इस बारे में सीएम विंडो से शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

-डॉ. कुणाल वर्मा, नागरिक अस्पताल, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed