फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two more Corona positive in the district

जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two more Corona positive in the district
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि शुक्रवार सायं तक जिले के गांव भिरडाना और धारनियां में दो नए केस आए है। शुक्रवार को आए दो केसों के बाद जिले में कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। दूसरी ओर एक अच्छी खबर ये है कि शुक्रवार को जिले के सात कोरोना पीड़ित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव भिरडाना का रहने वाला युवक फतेहाबाद की श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में क्वारंटीन था जबकि गांव धारनियां का युवक स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन किया था। भिरडाना निवासी युवक दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करता था और तीन-चार दिन पहले वह फतेहाबाद लौटा था। अच्छी बात ये रही कि उसने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। जिसके बाद विभाग ने उसे श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में क्वारंटीन किया हुआ था और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही । जिसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। वहीं गांव धारनियां का युवक चार दिन पहले नोएडा से लौटा था जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने घर पर सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। डिप्टी सिविल सर्जन डा. हनुमान ने बताया कि दोनों पॉजिटिव मरीजों की संपर्क सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही बाकी सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में 91 पॉजिटिव केस हो चुके हैं और इनमें 52 केस डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में शुक्रवार को छह मरीज ठीक होकर घर लौट गए। इनमें सोमा सिटी फतेहाबाद निवासी परिवार के तीनों सदस्य, भूना की महिला, रतिया से दो लोग शामिल हैं। वहीं टोहाना का एक कोरोना संक्रमित मरीज अपनी मर्जी से खुद को कोविड केयर सेंटर से जिंदल अस्पताल हिसार में शिफ्ट करवा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed