{"_id":"6474eca7708b1be665009698","slug":"two-km-long-drain-will-be-built-for-drainage-in-village-badopal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-28-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बड़ोपल में जलनिकासी को लेकर बनेगी दो किमी लंबी ड्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बड़ोपल में जलनिकासी को लेकर बनेगी दो किमी लंबी ड्रेन
विज्ञापन
गांव बड़ोपल का जोहड़, जो अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है।
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा। सिंचाई विभाग द्वारा गांव बड़ोपल के जोहड़ से दो किलोमीटर लंबी ड्रेन बनाई जाएगी, जिसका पानी सीधा नहर में जाकर गिरेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सिंचाई विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही इस पर काम आरंभ हो जाएगा।
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में बारिश के दिनों में जोहड़ के पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या सालों से बरकरार है। वहीं गांव में सेम की समस्या होने के कारण हल्की बारिश से ही खेतों में जलभराव हो जाता है। समस्या काफी पुरानी है, जिस कारण गांव के किसान काफी परेशान हैं। गांव का करीब 550 एकड़ रकबा सेम की समस्या से परेशान है। पिछले साल सितंबर माह में आई बारिश के कारण इस रकबे में बिजी गई नरमा की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था।
फतेहाबाद ब्रांच नहर में डाला जाएगा पानी
गांव बड़ोपल में अब सिंचाई विभाग की ओर से दो किलोमीटर लंबी ड्रेन बनाई जाएगी। यह ड्रेन सेमग्रस्त खेतों से होकर निकलेगी, ताकि बारिश के दिनों में खेतों में पानी एकत्रित होने पर इस पानी को ड्रेन के माध्यम से फतेहाबाद ब्रांच नहर में डाला जाएगा। इस प्रोजेक्ट से जहां गांव के लोगाें को जोहड़ के ओवरफ्लो होने से जलभराव से मुक्ति मिलेगी, वहीं किसानों के खेतों से भी पानी निकाला जा सकेगा और उनकी फसलाें को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गौड़ ने बताया कि गांव में लंबे समय से जलनिकासी की मांग की जा रही थी और इसे विधायक दुड़ाराम के सामने रखा गया था। अब इस बार काम होने लगा है। इससे ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन
कोट
गांव बड़ोपल में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए दो किलोमीटर लंबी ड्रेन बनाई जाएगी। इसका टेंडर हो चुका है और जल्द ही इस पर काम आरंभ कर दिया जाएगा।
-मनदीप बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग, फतेहाबाद