{"_id":"613b9e738ebc3e7444390b5a","slug":"two-agencies-came-for-monkey-catching-and-street-light-repair-fatehabad-news-hsr6113402110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर पकड़ने और स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए आईं दो एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर पकड़ने और स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए आईं दो एजेंसियां
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय।
- फोटो : Fatehabad
शहर की दो बड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होने की उम्मीद जगी है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर लेने के लिए दो एजेंसियां आईं हैं। शुक्रवार को नप अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की। सोमवार को नप टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी। स्ट्रीट लाइट मरम्मत का तीसरी बार टेंडर लगाया गया था।
पहली बार जब टेंडर लगाया गया था तब कोई एजेंसी नहीं आई थी, दूसरी बार लगाए गए टेंडर में एक एजेंसी आई थी। अब तीसरी बाद में दो एजेंसियां आईं हैं। उम्मीद है कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शहर में अब जल्द शुरू हो जाएगा। स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर 30 जून को खत्म हो गया था। इसके बाद नप को सिर्फ तीन माह के लिए टेंडर लगाने की अनुमति मिली थी। शहर में करीब 25 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। पार्षद अपने स्तर पर लाइटें ठीक करवा रहे हैं।
शहर में घूम रहे करीब 450 से 500 बंदर
नगर परिषद ने शहर में बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था। ये टेंडर लेने के लिए दो एजेंसियों ने आवेदन किया है। अहम बात यह है कि पहली बार लगाए गए टेंडर में दो एजेंसियां आईं हैं। सोमवार को ये टेंडर खुलने की उम्मीद है। चयनित एजेंसी शहर के वार्डों से बंदर पकड़ेगी। शहर में करीब 450 से 500 बंदर घूम रहे हैं। इसके अलावा भोड़िया खेड़ा स्टेडियम में भी कई खिलाड़ियों को बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर सोमवार को खोल दिया जाएगा। इसके अलावा बंदर पकड़ने का टेंडर भी खोला जाएगा। स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए दो एजेंसियां आ गई है। टेंडर सिरे चढ़ जाएगा।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।