फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck driver killed in gas tanker collision

गैस टैंकर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in gas tanker collision
फतेहाबाद। माजरा रोड पर कैटल क्रॉसिंग पुल के पास रोड़ी बजरी से भरे ट्रक को शुक्रवार सुबह गैस टैंकर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह (29) निवासी तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब अपने ट्रक में रोड़ी बजरी भरकर सिरसा की ओर जा रहा था। बताया गया है कि सुबह करीब सात बजे जब उसका ट्रक माजरा रोड फोरलेन पर कैटल क्रॉसिंग पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे गैस टैंकर के चालक ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनजीत बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं गैस टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घायल मनजीत को डायल 112 की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed