{"_id":"6aa82d4c8ba80dc21d081b7c","slug":"toofan-eleven-and-ratiya-eagles-won-in-the-under-17-cricket-league-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161130-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंडर-17 क्रिकेट लीग में तूफान इलेवन और रतिया ईगल्स जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंडर-17 क्रिकेट लीग में तूफान इलेवन और रतिया ईगल्स जीते
Mon, 14 Sep 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि दोनों टीमों के साथ परिचय करते हुए,स्त्रोत आयोजक
रतिया। धमीजा प्रेजेंट्स अंडर-17 क्रिकेट लीग में युवा खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दिन के चार मुकाबलों में तूफान इलेवन, रतिया ईगल्स, जीवा एंड युवी टाइगर्स और चोपड़ा ब्रदर्स ने जीत दर्ज की। प्रेस क्लब सदस्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पहले मुकाबले में आनंद रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। तूफान इलेवन ने लक्ष्य चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नमन नंगल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
दूसरे मुकाबले में रतिया ईगल्स ने ओलंपिक स्पोर्ट्स टाइगर्स को पांच रन से हराया। रतिया ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक स्पोर्ट्स टाइगर्स निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। रवतेज सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में जीवा एंड युवी टाइगर्स ने गुज्जर आर्मी को 10 विकेट से हराया। गुज्जर आर्मी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 16 रन पर सिमट गई। जिवा एंड युवी टाइगर्स ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
चौथे मुकाबले में चोपड़ा ब्रदर्स ने तेजस ब्लास्टर को 27 रन से हराया। चोपड़ा ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी की और बाद में अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब सदस्य राजेंद्र मित्तल, गुरचरण सिंह, केदीप, चंद्रशेखर, कृष्ण मोंगा और बलदेव मौजूद रहे।