{"_id":"61101a608ebc3e738e2c076a","slug":"today-232-of-super-100-and-43-students-of-nda-coaching-will-appear-tomorrow-fatehabad-news-hsr60841823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर 100 की आज 232 और एनडीए कोचिंग की कल 43 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर 100 की आज 232 और एनडीए कोचिंग की कल 43 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद।
- फोटो : Fatehabad
शिक्षा विभाग की तरफ से सुपर-100 कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए सोमवार को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में जिले के 232 विद्यार्थी लेवल एक की परीक्षा देंगे। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा मंगलवार को शिक्षा विभाग पहली बार नेशनल डिफेंस अकादमी कोचिंग के लिए परीक्षा लेने जा रहा है। हालांकि इस परीक्षा के लिए 43 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। दोनों परीक्षाओं को सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ही दे सकते हैं।
सुपर-100 कार्यक्रम परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के छह सेंटरों पर निशुल्क नीट और आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी। इस परीक्षा में दसवीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक लेना विद्यार्थी शामिल हो सकता है लेकिन शर्त यह है कि विद्यार्थी ने सरकारी स्कूल से परीक्षा पास की हो और अब ग्यारहवीं में भी सरकारी स्कूल में दाखिला लिया है। लेवल एक परीक्षा पास होने के बाद निदेशालय स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। यहां चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल, हिसार व चंडीगढ़ में कोचिंग दी जाएगी।
दो घंटे की होगी परीक्षा
सुपर-100 कार्यक्रम की आयोजित होने वाली परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी और विद्यार्थी को साढ़े बजे तक सेंटर में एंट्री की अनुमति होगी। शिक्षा विभाग मेरिट के आधार पर टॉपर विद्यार्थियों का चयन करेगा।
विज्ञापन
एनडीए कोचिंग की पहली बार देंगे विद्यार्थी परीक्षा
एनडीए की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कोचिंग दे रहा है। पहली बार ये कार्यक्रम शिक्षा विभाग की तरफ से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए 11 वीं कक्षा के 21 और बारहवीं के 22 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। ये परीक्षा भी जिला मुख्यालय पर मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित होगी।
कोट
शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को सुपर-100 कार्यक्रम के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 232 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा मंगलवार को एनडीए चयन परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही शामिल हो सकते है।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ।