फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tired of domestic harassment, woman protested against in-laws

घरेलू उत्पीड़न से तंग महिला ने किया सुसराल वालों...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic harassment, woman protested against in-laws
भूना। गांव सनियाना में ससुराल पक्ष के लोगों से तंग एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजीपी तक न्याय की गुहार लगा चुकी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के सामने तो समझौता कर लेते हैं, लेकिन घर जाते ही बेरहमी से पीटते हैं। पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस स्टेशन भूना में सोमवार को अपने बयान दर्ज करवाए। मगर ससुरालजन पुलिस के बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित सनियाना के लोगों ने पीड़िता के पक्ष में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सनियाना निवासी सुमन ने बताया कि उसकी शादी रोहतक के गांव सिंहपुर निवासी सुंदर के साथ हुई थी। कुछ वर्ष बाद ही उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट होने लगी। मायके से 50 हजार रुपये ले जाकर ससुराल वालों को दिए। मगर घरेलू उत्पीड़न बढ़ता गया। पुलिस में कई बार शिकायत दी गई। मगर हर बार पंचायती तौर पर घर बसाने के लिए समझौता करते रहे। पिछले सप्ताह उसे बेरहमी से पीटा गया। सनियाना में आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पति सुंदर सहित सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जांच को लेकर दोनों पक्षों को सोमवार को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया। मगर ससुराल पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। जबकि वे सुबह से भूखे-प्यासे थाने में उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला एएसआई सुषमा देवी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पंचायती स्तर पर समझौते की वार्तालाप चल रही थी। जिस पर लिखित में दोनों पक्षों ने सोमवार तक का समय लिया हुआ था। मगर महिला के ससुराल पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed