फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths arrested with 12 kg of sawdust

12 किलो चूरापोस्त के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with 12 kg of sawdust
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने हिसार रोड पर गांव धांगड़ के पुल के पास तीन व्यक्तियों को काबू करके उनसे 12 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान नाजर सिंह निवासी मीरपुर, हिम्मतपुरा ढाणी जिला मानसा, रमेश कुमार उर्फ काका निवासी मीरपुर कलां, मानसा व राम सिंह उर्फ रामू निवासी झंडुके मानसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम गश्त के दौरान नेशनल हाईवे गांव धांगड़ बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन पुल के नीचे पहुंची तो वहां तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और अपने बैग लेकर खड़े हो गए। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से कुल 12 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से नाजर सिंह को मुख्य सप्लायर के बारे में पूछताछ को लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed