{"_id":"6298f94ef4761452e2080f4a","slug":"three-accused-of-killing-wild-boar-arrested-fatehabad-news-hsr6333165165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर को मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर को मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में जंगली सुअर को मारने के आरोप में सदर पुलिस ने आरोपी हिसार के किरमारा निवासी देवेंद्र, राजेश और मुनीष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस ने इस साल 15 जनवरी को वन प्राणी निरीक्षक दलजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में दलजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पास 14 जनवरी को गांव काजलहेड़ी से सूचना आई कि खेतों में जंगली सूअर को मारा गया है। मारने वाले करीब 10 लोग थे और उनके पास हथियार भी थे। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपी अपने साथ प्रशिक्षित कुत्ते भी लेकर आए थे जो कि मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने अब इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।
कोट
वन्य प्राणी निरीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
-यादविंद्र, सदर थाना प्रभारी